दुबई, 29 सितम्बर (CRICKETNMORE) - एशिया कप फाइनल मैं बांग्लादेश को ३ विकेट से हारने के बाद  रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम ने जिस तरह प्रैशर में बढिय़ा खेल दिखाया, उससे बढिय़ा कुछ नहीं हो सकता। हमने टूर्नामैंट में अब तक अच्छी क्रिकेट खेली थी। इसी का परिणाम हमें फाइनल जीतकर मिला। 

Advertisement

उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि मैं इस मैच का हिस्सा हूं। जीत के लिए अपनी टीम के प्लेयर्स को पूरा क्रैडिट देता हूं जिन्होंने मिलकर बढिय़ा क्रिकेट खेला। हालांकि बांगलादेश ने भी आखिरी 10 ओवरों में शानदार खेल दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश की थी लेकिन अहम मौकों पर हमारे बल्लेबाजों द्वारा रखे गए संयम के कारण एशिया कप हमारी झोली में आ गिरा।

Advertisement

रोहित ने इसके साथ ही स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंचेे दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि टूर्नामैंट के दौरान दर्शकों ने जिस तरह जोश दिखाया उससे हमारे प्लेयर्स में जोश बने रहा। 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार