27 दिसंबर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑपरेशन क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन ने ऑक्शन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आरसीबी के ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की गई है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि ऑक्शन में श्रीलंका के इसुरु उडाना को खरीदने के लिए पर्स में बची पूरे पैसे को खर्च करने के लिए हम तैयार थे।

Advertisement

हालांकि इसुरु उडाना को आऱसीबी की टीम ने ऑक्शन में केवल 50 लाख रुपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर दिया। माइक हेसन ने आरसीबी के द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में खुलासा किया है कि यदि क्रिस मॉरिस को हम नहीं खरीद पाते तो इसुरु उडाना के लिए टीम के पास जितने भी पैसे थे, सभी दांव पर लगाने के लिए उनकी टीम तैयार थी। 

Advertisement

गौरतलब है कि ऑक्शन में आरसीबी की टीम के पर्स में 27.90 करोड़ रूपये थे। इस वीडियो में माइक हेसन इसुरु उडाना को क्यों खरीदना चाहते उस बारे में बात कर रहे हैं। माइक हेसन ने कहा कि इसुरु उडाना एक परफेक्ट ऑलराउंड हैं। गेंदबाजी में विविधता उनको काफी अहम बनाती है। अहम समय में इसुरु उडाना बल्लेबाजी से भी अहम योगदान देने में सफल रहने की काबिलियत उनके अंदर है। 

गौरतलब है कि ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने  21 करोड़ 50 लाख रुपये में कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा है। ऑक्शन में आऱसीबी की टीम ने सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर क्रिस मॉरिस को खरीदा है। क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ में आरसीबी की टीम ने ऑक्शन में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार