अक्सर अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन वाले गेंदबाज लाइमलाइट में जल्दी आ जाते हैं। ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में कई अजीबोगरीब एक्शन वाले गेंदबाज देखे गए हैं लेकिन हम आपको एक ऐसे गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बॉलिंग एक्शन देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।इस बॉलर को देखकर आपको लगेगा कि कोई रोप स्किपिंग कर रहा है या स्विमिंग कर रहा है।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लोकल क्रिकेट मैच में एक गेंदबाज फनी बॉलिंग एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये गेंदबाज जल्दी-जल्दी अपने हाथों को हवा में घुमाता है बिल्कुल वैसे ही जैसे एक स्विमर अपने दोनों हाथों को स्विमिंग करते वक्त घुमाता है या एक रोप स्किपर स्किपिंग करते वक्त करता है। इस मजेदार बॉलर का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का बतौर इंडियन टीम हेड कोच, कार्यकाल समाप्त हो चुका है जिसके बाद अब राहुल द्रविड़ एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि राहुल द्रविड़ इंडियन टीम के साथ अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते और अब वो इंडियन प्रीमियर लीग की कुछ फ्रेंचाइजी के साथ टच में हैं। माना जा रहा है कि राहुल द्रविड़ एक बार फिर बतौर हेड कोच आईपीएल में नज़र आएंगे।
Also Read: Live Score
जहां एक तरह राहुल द्रविड़ का इंडियन टीम के हेड कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी गौतम गंभीर के द्वारा टीम छोड़ने के बाद एक नए हेड कोच की खोज कर रही है। माना जा रहा है एलएसजी की टीम राहुल द्रविड़ को बतौर अपने हेड कोच के तौर पर देख रही है और उन्हें साइन कर सकती है। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ आईपीएल में पहले भी कोचिंग कर चुके हैं और ऐसे में राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें अपने साथ बतौर हेड कोच शामिल करना चाहती है, लेकिन इस रेस में लखनऊ सुपर किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स से थोड़ा आगे नजर आ रही है।