साउथ अफ्रीका ने तीसरे वनडे मैच में 287 रन बनाए हैं। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने न्यूलैंड्स में खेले जा रहे इस मैच में 124 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी इस पारी से उनकी फैमिली काफी खुश हैं, जिसका इजहार उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर भी किया है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत चुकी है। अब तीसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया है। हालांकि टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने 3 विकेट 70 रनों के अंदर ही गवां दिये थे। लेकिन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टीम को संभाला और 130 बॉल पर 12 चौके और 2 छक्को की मदद से 124 रन बना दिए। डी कॉक की सेंचुरी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम को 287 रनों तक पहुंचने में मदद मिली।

Advertisement

इस विकेटकीपर बल्लेबाज की ये पारी टीम के नजरिये से काफी जरूरी थी और इस बात को उनकी पत्नी साशा भी जानती हैं। जिस वजह से उन्होंने पति की सेंचुरी को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है। साशा ने सोशल मीडिया एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।

दरअसल, साउथ अफ्रीकी पारी के दौरान जब डी कॉक ने अपना शतक पूरा किया, तभी उनकी पत्नी साशा ने अपनी हाल ही में पैदा हुई बेटी कियारा की तस्वीर टीवी में नज़र आ रहे पापा क्विंटन डी कॉक के साथ खींच ली और इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा "वेल डन डैडी!"  डी कॉक की पत्नी के द्वारा शेयर की गई ये स्टोरी फैंस को काफी पसंद आ रही है और फैंस इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी कर रहे हैं।

बता दें कि डी कॉक ने साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाई है। दूसरे वनडे के दौरान भी डी कॉक ने 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार