Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sa vs ind 3rd odi

त्रिनिदाद में तबाही मचाने के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, बोले - 'इंडियन क्रिकेटर होना आसान नहीं'
Sanju Samson

त्रिनिदाद में तबाही मचाने के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, बोले - 'इंडियन क्रिकेटर होना आसान नहीं'

By Nishant Rawat August 02, 2023 • 17:58 PM View: 616

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बीते मंगलवार (1 अगस्त) को त्रिनिदाद में खेला गया था जिसमें इंडियन टीम ने 200 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में मेहमान टीम के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा जिसमें से एक हैं विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन। जी हां, त्रिनिदाद के मैदान पर संजू सैमसन का बल्ला गरजा और उन्होंने अपनी टीम के लिए 41 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर कुल 51 रन बनाए। हालांकि इस मुकाबले के बाद संजू सैमसन का दिल छलका और उन्होंने एक इंडियन क्रिकेटर होना कितना मुश्किल है दुनिया को यह बताया। 

त्रिनिदाद वनडे के बाद संजू सैमसन ने कहा, 'एक इंडियन क्रिकेटर होना आसान नहीं है, यह एक मुश्किल चीज है। मैं पिछले तकरीबन 8-10 सालों से डोमेस्टिक क्रिकेट के अलावा टीम इंडिया के साथ हूं। यहां आपको अलग-अलग पॉजिशन पर बल्लेबाजी करनी होती है। इसके अलावा आपको देखना होता है कि कितने ओवर का खेल बचे है। इसके मुताबिक आपको अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करना होता है।

Related Cricket News on Sa vs ind 3rd odi