ZIM vs IND 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) के सटीक थ्रो की बदौलत जिम्बाब्वे के सबसे सेट बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे (Wessly Madhevere) रनआउट हुए।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और 13.1 ओवर में 64 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के 5 विकेट झटका दिए। हालांकि इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और तादिवानाशे मारुमनी ने छठे 37 गेंदों में 58 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बटोर रहे थे और भारत के लिए यह साझेदारी चिंता का कारण बन चुकी थी।

आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे प्रिंस यादव की दूसरी गेंद पर मधेवेरे ने फाइन लेग की ओर शॉट खेलकर दूसरा रन चुराने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच शिवम दुबे ने गेंद पर तेजी से दौड़ लगाई और बिना समय गंवाए विकेटकीपर एंड की तरफ शानदार निशाना लगाया।

दुबे का थ्रो बिल्कुल स्टंप्स के पास पहुंचा, जहां विकेटकीपर ईशान किशन ने गेंद पकड़ते ही गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में साफ दिखा कि वेस्ली मधेवेरे क्रीज से काफी दूर थे। उनकी 34 गेंदों में 39 रन की संघर्षपूर्ण पारी यहीं समाप्त हो गई और जिम्बाब्वे की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि तादिवानाशे मारुमनी ने 27 और रयान बर्ल ने 26 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने भी 24 गेंदों में अहम 35 रन जोड़े।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार