वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन (शनिवार) का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम भारत से अभी भी 209 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक एलिक अथानाज़े (37 रन) औऱ जेसन होल्डर (11) नाहाज रहे।

Advertisement

तीसरे दिन बारिश ने कई बार मुकाबले में खलल डाला। जिसके चलते पूरे दिन में 65 ओवर का खेल हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 143 रन जोड़े। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम तीसरे दिन 1 विकेट से 86 रन से आगे खेलने उतरी थी। जिसके बाद किर्क मैकेंजी (32 रन) को आउट कर मुकेश कुमार ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट चटकाया। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 235 गेंदों में 5 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली।

157 रन के कुल स्कोर पर ब्रैथवेट को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड (20) और जोशुआ डी सिल्वा (10) भी सस्ते में आउट हुए। ब्लैकवुड को रविंद्र जडेजा ने और डी सिल्वा को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। 

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 2, सिराज, अश्विन और मुकेश ने एक-एक विकेट हासिल किया है। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने केबाद भारतीय टीम पहली पारी में 438 रनों पर ऑलआउट हुई थी। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए।  इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रन, यशस्वी जायसवाल ने 57 रन और अश्विन ने 56 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार