वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Brathwaite) ने बिग बैश लीग (Big Bash League) के आगामी सीजन के लिए सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के साथ करार किया है। 32 साल का यह हरफनमौला खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले आस्ट्रेलिया पहुंचेगा और टॉम कुरैन तथा जेम्स विंसे के अलावा सिक्सर्स के तीसरे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टीम में आएगा।

Advertisement

बीबीएल-7 में ब्रैथवेट रिप्लेसमेंट के तौर पर सिक्सर्स के साथ जुड़े थे और आने के चार मैच जिताए थे।

Advertisement

सिडनी सिक्सर्स की वेबसाइट ने इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे ब्रैथवेट के हवाले से लिखा है, "सिडनी के साथ मेरी कुछ अच्छी यादें हैं। मुझे लगता है कि सिडनी आसानी से मेरा पसंदीदा शहर बन गया है। मैंने अपना दूसरा टेस्ट मैच एससीजी में ही खेला था जिसकी मेरे पास कुछ अच्छी यादें हैं और बीबीएल में सिक्सर्स के लिए खेलने की भी मेरे पास शानदार यादें हैं। यह शानदार टीम है।"

टीम के कोच ग्रैग शिपपर्ड ने कहा, "हम बीबीएल-10 में ब्रैथवेट के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। तीन सीजन पहले हम संघर्ष कर रहे थे लेकिन ब्रैथवेट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर आकर हमारे लिए शानदार काम किया और हम चार में से चार मैच जीतने में सफल रहे। ब्रैथवेट ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान के अंदर और बाहर लगातार अच्छा करते हैं। इसलिए हम उनको दोबारा अपने साथ जोड़ने को लेकर उत्साहित हैं।"

मौजूदा विजेता सिकसर्स अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत 10 दिसंबर से होबार्ट हरीकैन्स के खिलाफ करेगी। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार