भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है और वेस्टइंडीज के वरिष्ठ पुरुष चयन पैनल ने इस पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विंडीज टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में वेस्टइंडीज और लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को वापस बुला लिया गया है। जबकि रोवमैन पॉवेल के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

फिलहाल वेस्टइंडीज के लिए अच्छी खबर ये है कि निकोलस पूरन सनसनीखेज फॉर्म में हैं। हाल ही में समाप्त हुई मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क के लिए 137 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को पहले संस्करण का चैंपियन बना दिया। ऐसे में पूरन से पार पाना भारतीय गेंदबाजों के लिए एक चुनौती होने वाली है।

Advertisement

वेस्टइंडीज की वनडे कप्तानी कर रहे विकेटकीपर/बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। थॉमस ने इस प्रारूप में अपना आखिरी मैच दिसंबर 2021 में पाकिस्तान में खेला था जबकि होप ने अपना आखिरी मैच फरवरी 2022 में भारत में खेला था। ऐसे में इन दोनों पर भी फैंस की निगाहें होंगी। टेस्ट और वनडे के मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम टी-20 फॉर्मैट में काफी खतरनाक दिख रही है ऐसे में भारतीय टीम के लिए राह उतनी आसान नहीं होने वाली है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद टीमें रविवार 6 अगस्त और मंगलवार 8 अगस्त को दूसरे और तीसरे मुकाबलों के लिए गुयाना नेशनल स्टेडियम में जाएंगी। ये सीरीज शनिवार 12 अगस्त और रविवार 13 अगस्त को आखिरी दो मैचों के साथ ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में समाप्त होगी। 

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैक्कॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और ओशेन थॉमस।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार