वेस्टइंडीज ने मंगलवार (13 जुलाई) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 14.5 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच (30) औऱ मैथ्यू वेड (23) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया पारी धीमी पड़ गई।  मिडल ऑर्डर में मोइसेस हेनरिक्स (33) और एश्टन टर्नर (24) की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए हेडन वॉल्श ने 2 विकेट, ओबेड मैककॉय, ड्वेन ब्रावो और फैबियन एलेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही औऱ आंद्रे रसेल (4) और लेंडल सिमंस (15) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रिस गेल ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को संभाला। गेल ने 38 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। वहीं पूरन ने 27 गेंदों में 4 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत नाबाद 32 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए रिले मेरेडिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क के खाते में भी 1 विकेट आया।

Advertisement

बता दें कि मार्च 1995 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह किसी भी फॉर्मेट की कई मैचों की  द्विपक्षीय सीरीज में वेस्टइंडीज की पहली जीत है। जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज को आखिरी सीरीज जीत मिली थी, तब इस सीरीज के कप्तान निकोलस पूरन का जन्म भी नहीं हुआ था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार