वेस्टइंडीज ने रविवार (11 जुलाई) को डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 56 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के 196 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवरों में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की ज्यादा खास नहीं रही और टॉप 3 बल्लेबाज सिर्फ 59 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने ड्वेन ब्रावो के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।

हेटमायर ने 36 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा ब्रावो ने 34 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों से नाबाद 47 रन बनाए। अंत में आंद्रे रसेल के 8 गेंदों में नाबाद 24 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। 

हेटमायर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, एश्टन एगर औऱ मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और कप्तान एरॉन फिंच और मैथ्यू वेड की ओपनिंग जोड़ी कुल 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद मिचेल मार्श ने अर्धशतक जड़कर पारी संभालने की कोशिश की। मार्श ने 42 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। लेकिन 101 रन के कुल स्कोर पर मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 101 रना था और फिर टीम 140 रन पर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज के लिए हेडन वॉल्श ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा शेल्डन कॉटरेल ने 2 विकेट, फिडेल एडवर्ड्स,आंद्रे रसेल,ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार