वेस्टइंडीज ने डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों ही टेस्ट चार दिन के अंदर समाप्त हो गए। चौथे दिन सोमवार (27 जून) को मैदान गिला होने के कारण पहले दो सेशन का खेल नहीं हो सका। लेकिन खेल शुरू होने का बाद 12 ओवर के अंदर ही मैच खत्म हो गया।  

Advertisement

चौथे दिन बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 132 से आगे खेलने उतरी। इसके बाद बांग्लादेश ने 9 ओवर में 54 रन जोड़े और कुल 186 रन बनाए। नुरुल हसन ने 50 गेंदों में नाबाद 60 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में बांग्लादेश के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी और जॉन कैम्पबेल और कप्तान क्रेग ब्रैथवेट की जोड़ी ने 17 गेंदों में जीत दिला दी। यह बांग्लादेश की 100वीं टेस्ट हार है। 

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में केमार रोच, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स ने 3-3 विकेट हासिल किए।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 234 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने काइल मेयर्स (146) के शानदार शतक के दम पर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और 174 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

Advertisement

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तीन-तीन मैच की टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरूआत शनिवार (2 जुलाई) से होगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार