Bangladesh vs West Indies, 1st Test Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1- 0 की बढ़त हासिल कर ली है।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज करने उतरी ने 35.1 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने 115 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, वहीं साथी ओपनर जॉन कैंपबेल ने 55 गेंदों में 49 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी की। दोनों के अलावा केवम हॉज ने 27 गेंदों में 31 रन का योगदान दिय़ा।
बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दूसरी पारी में 1-1 विकेट लिया।
चेज की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की दूसरी पारी 142 रनों पर सिमट गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।
कैरेबियाई टीम के लिए चेज के अलावा जोमेल वारिकन ने 4 विकेट, शमर जोसेफ ने 1 विकेट चटकाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने शादमान इस्लाम के शतक की बदौलत पहली पारी में 272 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 245 रन ही बना पाई थी।
वारिकन को उनकी शानदार गेंदबाज के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दोनों पारिय़ों को मिलाकर 9 विकेट (पहली पारी में 5 विकेट) चटकाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 5 नवंबर से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।