West Indies vs England T20I: ब्रेंडन किंग (Brandon King) और कप्तान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के शानदार अर्धशतकों के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार (14 दिसंबर) को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 10 रन से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।  à¤µà¥‡à¤¸à¥à¤Ÿà¤‡à¤‚डीज के 176 रन के जवाब में इंग्लैंड 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और 54 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद किंग ने पॉवेल के साथ मिलकर पारी को संभाला 80 रनों की साझेदारी की। किंग ने 52 गेंदों में 8 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। इस दौरान टी-20 इंटरनेशनल में किंग ने अपने 1000 रन भी पूरे किए। पॉवेल ने 28 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद औऱ ताइमल मिल्स ने 2-2 , क्रिस वोक्स-सैम कुरेन और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए कोई भी बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। टॉप स्कोरर रहे सैम कुरेन ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए, वहीं फिलिप सॉल्ट ने 25 रन औऱ विल जैक्स ने 24 रन बनाए।

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 3 विकेट, अकील होसैन ने 2 विकेट, जेसन होल्डर और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार