1 जून, (CRICKETNMORE)। चैरिटी के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड इलेवन की टीम को 72 रनों से हरा दिया। टीम की इस जीत में बल्ले से लुईस, सैमुएल्स और रामदीन ने, वहीं गेंदबाजी में विलियम्स, बद्री औऱ रसेल ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

200 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी वर्ल्ड इलेवन की टीम 16.4 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 127 रन ही बना सकी। टाइमल मिल्स चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। 

वेस्टइंडीज के लिए केसरिक विलियम्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा सैम्युल बद्री, आंद्रे रसेल ने दो-दो, वहीं कीमो पॉल, कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

 

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एविन लुईस 58 रन, मार्लोन सैमुएल्स 43 रन और दिनेश रामदीन की नाबाद 44 रन की धमाकेदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

वर्ल्ड इलेवन के लिए राशिद ने दो, वहीं शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार