वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने नए कप्तान निकोलस पूरन की अगुवाई में नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की है। कैरेबियाई टीम के लिए स्टार बल्लेबाज़ शाई होप ने 119 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने आसानी से नीदरलैंड को हरा दिया। 

Advertisement

नीदरलैंड में खेली जा रही सीरीज के पहले मुकाबले में कैरेबियाई टीम के लिए लगभग हर खिलाड़ी ने अच्छा योगदान किया। कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। हालांकि उनके आउट होने के बाद नीदरलैंड की पारी काफी डगमगाती नज़र आई।

Advertisement

कैरेबियाई गेंदबाज़ के सामने नीदरलैंड के लिए सिर्फ तेजा निदानामारु ही अर्धशतकीय पारी खेल सके। इस बल्लेबाज़ ने 51 गेंदों पर 58 रन बनाए। तेजा के अलावा विक्रमजीत सिंह (47) और मैक्स ओदाऊद (39) ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की जिसके दम पर टीम का टोटल 240 तक पहुंच गया। बता दें कि बारिश के कारण यह मुकाबला 45-45 ओवर का किया गया था।

नीदरलैंड के 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज़ शाई होप और शरमआई ब्रुक्स ने 120 रनों की शानदार साझेदारी की। जिसके बाद शरमाई ब्रुक्स अपनी फिफटी पूरी करने के बाद लोगन वान बीक की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। शानदार सलामी साझेदारी के बाद टीम को दो झटके लगातार लगे, लेकिन शाई होप(119) और ब्रैंडन किंग(58) की पारियों के दम पर टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।

बता दें कि बल्लेबाज़ों के अलावा कैरेबियाई टीम के हर गेंदबाज़ ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान किया। काइल मेयर और अकील हुसैन ने दो-दो सफलताएं हासिल की। वहीं अल्जारी जोसेफ, एंडरसन फिलिप और हेडन वॉल्श जूनियर ने एक-एक विकेट चटकाया। कप्तान निकोलस पूरन बल्ले के साथ खास योगदान नहीं कर सके लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को शानदार जीत मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार