ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका), 28 फरवरी (Cricketnmore): वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को ईस्ट लंदन में स्थित बफैलो पार्क मैदान पर खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 57 रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज की टीम ने सभी विकेट गवांते हुए 49.1 ओवरों में 232 रनों का लक्ष्य रखा था। साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवरों में सभी विकेट गवांकर भी लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई और 175 रनों में ही सिमट गई।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर से स्टाफानी टेलर (79), डिएंड्रा डॉटिन (61), ब्रिटनी कूपर (21) और शिमेने कैम्पबैले (24) ने बल्ले से योगदान दिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं थी। टीम का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज हेली मेथ्यू (6) के रूप में 12 रनों के कुल योग पर गिरा और दूसरा विकेट शाकुआना क्विंताइने (6) के रूप में 25 रनों के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद टेलर और डॉटिन ने तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती की ओर अग्रसर किया। वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट टेलर के रूप में 160 रनों के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं और वेस्टइंडीज ने सभी विकेट गवांते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 232 रनों का लक्ष्य रखा।

साउथ अफ्रीका की ओर से सुने लूस ने तीन विकेट चटकाए। मरिजाने काप ने दो और शबनम इस्माइल तथा मसाबात कालास ने एक-एक विकेट हासिल किए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से तृषा चेट्टी (51) ने सबसे अधिक रन बनाए, जबकि मिहनोन दु प्रीज ने 24 और एंड्री स्टेन ने 20 रनों का योगदान दिया।

पारी की अच्छी शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम अफने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। सलामी बल्लेबाज स्टेन और चेट्टी ने पहले विकेट के लिए 43 रनों का साझेदारी दी। स्टेन के आउट होने के बाद चेट्टी ने प्रीज के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी दी।

प्रीज के पवेलियन लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेट लागातर गिरते रहे और टीम 175 रनों में ही सिमट गई।

Advertisement

वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद, मेथ्यू और शकुआना ने दो-दो विकेट लिए।

इस मैच के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

एजेंसी


Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार