वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल (Rahkeem Cornwall) ने CricketNmore के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपनी फेवरेट ऑल-टाइम इलेवन का चुनाव किया है। रहकीम कॉर्नवॉल ने अपनी ऑल-टाइम इलेवन में 6 वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया से रहकीम कॉर्नवॉल की टीम में एक भी खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

Advertisement

रहकीम कॉर्नवॉल ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। वहीं उन्होंनें ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टॉर्क रहकीम कॉर्नवॉल की टीम में जगह बनाने वाले 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। रहकीम कॉर्नवॉल फिलहाल CPL में सेंट लूसिया किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वहीं अगर उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो रहकीम कॉर्नवॉल ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं। 28 साल के इस खिलाड़ी ने इन 8 टेस्ट मैचों में 32 विकेट झटके हैं। वहीं बल्ले से भी रहकीम कॉर्नवॉल के नाम 186 रन दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 या 9 पर बल्लेबाजी करने वाले कॉर्नवॉल टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग करते हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है रहकीम कॉर्नवॉल की ऑल टाइम इलेवन: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज), केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज), ऑद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज), राशिद खान, मिचेल स्टार्क, वहाब रियाज, सुनील नारायण (वेस्टइंडीज)।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार