नई दिल्ली, 2 जुलाई | वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर एवरटन वीक्स का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को बारबोडोस के क्राइस्ट चर्च अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने 22 साल की उम्र में 1948 में जॉर्ज हैडली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था और पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।

Advertisement

अपने करियर में उन्होंने 48 टेस्ट मैच खेले थे और 4455 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 58.61 रहा था। इसमें लगातार पांच शतकों का विश्व रिकार्ड भी शामिल है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जमैका में 141 और फिर इसके बाद भारत में 128, 194, 162 और 101 रन बनाए थे। अगली पारी में उन्होंने 90 रन बनाए थे।

Advertisement

वह विंडीज की मशहूर तीन डब्ल्यू की तिकड़ी में से एक थे। उनके अलावा इसमें सर फ्रैंक वोरेल और सर क्लायड वालकोट शामिल थे।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी शेरिट ने एक बयान में कहा, "मुझे कभी सर एवरटन को बल्लेबाजी करते देखने का माक नहीं मिला, लेकिन बाद के दिनों में मुझे उनसे मिलने का मौका जरूर मिला।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनके बारे में पढ़कर और उनके पुराने वीडियो देखकर उनके करियर के बारे में जाना है। उनके आंकड़े शानदार हैं। वह निश्चित तौर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट की बुनियाद रखने वालों में से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार