बुलावायो, 23 नवंबर (CNMSPORTS): श्रीलंका ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में बुधवार को त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पांचवें मैच में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 331 रनों का कठिन लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने निरोशान डिकवेला (94) और कुशल मेंडिस (94) की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 330 रन बनाए।

फाफ डु प्लेसिस ने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कुशल परेरा (7) के रूप में 18 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया।

Advertisement

लेकिन इसके बाद धनंजय डी सिल्वा (58) और डिकवेला ने दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। धनंजय 60 गेंदों में सात चौके लगाने के बाद 123 के कुल योग पर क्रेग ब्राथवेट का शिकार हुए। ब्राथवेट ने अपनी ही गेंद पर धनंजय का कैच लपका।

डिकवेला को हालांकि इसके बाद कुशल मेंडिस का भी अच्छा साथ मिला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई। यह साझेदारी 6.17 के बेहतर औसत से हुई और श्रीलंकाई टीम इन दो साझेदारियों की बदौलत मजबूत स्कोर की ओर बढ़ गई।

फाफ डु प्लेसिस ने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

श्रीलंका ने आखिरी के 10 ओवरों में 90 रन जोड़े। डिकवेला ने 106 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया, वहीं कुशल मेंडिस ने मात्र 73 गेंदों में तेज हाथ दिखाते हुए सात चौके और पांच छक्के जड़ डाले।

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार