Australia vs West Indies: वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph Test Debut) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में डेब्यू पर अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। 24 साल के जोसेफ ने 20 ओवर में 94 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने स्टीव स्मिथ को अपने  टेस्ट करियर की पहली गेंद पर आउट किया, फिर मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन को शिकार बनाया।

 
Advertisement

जोसेफ वेस्टइंडीज के 11वें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं वह वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी हैं,जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लिए थे। 

Advertisement

वह वेस्टइंडीज टेस्ट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने करियर की पहली गेंद पर विकेट लिया है।  इससे पहले साल 1939 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करते हुए टायरेल जॉनसन ने पहली गेंद पर वाल्टर कीटन को आउट किया था। 

बता दें जनवरी 2023 में शमर ने क्रिकेट खेलने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी थी। वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने से पहले उनके पास सिर्फ 5 फर्स्ट क्लास मैच का ही अनुभव था। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 188 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (119) के शानदार शतक के दम पर 283 रन बनाकर पहली पारी में 95 रन की अहम बढ़त हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार