हैदराबाद, 21 अक्टूबर (हि.स.) । इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रंजीब बिस्वाल ने आज वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को राहत देते हुए कहा कि कैरेबियाई खिलाड़ियों को आईपीएल टी20 लीग में खेलने की स्वीकृति होगी। बिस्वाल ने इसके साथ ही भारत दौरा बीच में छोड़कर जाने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की आईपीएल से अनदेखी की अटकलों को भी खारिज कर दिया।

Advertisement

इससे पहले नाराज बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के साथ सभी द्विपक्षीय क्रिकेट दौरे रद्द कर दिए थे और पिछले हफ्ते भारत दौरा बीच में छोड़कर जाने के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

Advertisement

बिस्वाल ने यहां कार्य समिति की बैठक के बाद कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे।’’ उन्होंने कहा आईपीएल एकदिवसीय विश्व कप के तुरंत बाद नौ अप्रैल 2015 से शुरू होगा। बिस्वाल ने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल सात के पहले चरण की मेजबानी यूएई में करने के लिए मुआवजे की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 7 का आयोजन 15 दिन देश के बाहर कराने के लिए मुआवजा मांगा है। बीसीसीआई के आडिटर मुआवजे की राशि पर फैसला करेंगे।’’ बीसीसीआई के संयुक्त सचिव और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हालांकि कहा कि आईपीएल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के खेलने को लेकर औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।
 

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार