पुणे, 27 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| शाई होप (95) और अंत में एशले नर्स की 22 गेंदों में 40 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही। भारत ने टॉस जीतकर विंडीज को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। विंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

शाई होप ने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली। वह हालांकि पांच रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के लगाए। होप के जाने के बाद विंडीज की टीम एक अच्छे स्कोर का सपना टूटता दिख रहा था, लेकिन नर्स ने अंत में तेजी से रन बटोरते हुए उसे सम्मानजनक स्कोर दिया। नर्स ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। 

Advertisement

इससे पहले, विंडीज की शुरुआत खराब रही थी। 25 के कुल स्कोर पर चंद्रपॉल हेमराज (15) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेज दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज केरन पावेल (21) को बुमराह ने 38 के कुल स्कोर पर आउट किया। टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्लन सैमुएल्स एक बार फिर विफल हुए और सिर्फ नौै रनों का योगदान दे सके। 

मेहमान टीम ने अपने चार विकेट 55 के कुल स्कोर पर ही खो दिए। यहां से शिमरोन हेटमायर (37) और होप ने टीम को संभालने की कोशिश करते हुए स्कोरबोर्ड पर 111 रन टांगे। हेटमायर कुलदीप यादव की फिरकी पर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा स्टम्पिंग कर दिए गए। 

टीम ने अपना पांचवां विकेट रोवमैन पावेल (4) के रूप में खोया। होप को इस बार कप्तान जेसन होल्डर (37) का साथ मिला। इस साझेदारी को भुवनेश्वर कुमार ने 197 के कुल स्कोर पर होल्डर को आउट करते हुए तोड़ा। पदार्पण करने वाले फाबियान एलेन सिर्फ पांच रन ही बना सके। 

होप अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन तभी बुमराह की गेंद पर 227 के कुल स्कोर पर पगबाधा दे दिए गए। नर्स आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह का शिकार बने। 

Advertisement

भारत के लिए इस बुमराह ने चार विकेट लिए। कुलदीप के हिस्से दो विकेट आए। भुवनेश्वर , खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार