भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में वही 16 खिलाड़ी हैं , जो इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं। इससे पहले 17 जनवरी को वेस्टइंडीज ने वनडे टीम का ऐलान किया था। 

Advertisement

कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और हेडन वॉल्श जूनियर, ये 11 खिलाड़ी भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 दोनों सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और एविन लुईस टीम में नहीं है। खराब फिटनेस के चलते हेटमायर को मौका नहीं मिला है। लुईस कोविड-19 से उभर चुके हैं, लेकिन सिलेक्टर्स फिलहाल उन खिलाड़ियों को एक और मौका देना चाहते हैं। 

भारत और वेस्टइंडीज के वनडे सीरीज के बाद पहला टी-20 मैच 16 फरवरी, इसके बाद 18 फरवरी को दूसरा और 20 फरवरी को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।  

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श जूनियर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार