West Indies vs Australia Test 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में शाई होप (Shai Hope) की वापसी हुई है। 

Advertisement

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार फॉर्म के चलते वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम के के कप्तान होप को टीम में मौका मिला है और वह 2021 के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल सकते हैं, जब 25 जून को ब्रिजटाउन में पहला मैच शुरू होगा।

Advertisement

गुयाना के बल्लेबाज केवलन एंडरसन को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते टीम में शामिल किया गया है। वह इस सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। 

वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरन सैमी ने कहा, "मैं युवा खिलाड़ी केवलन एंडरसन को टीम में शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं, जो घरेलू टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद टॉप ऑर्डर में स्थिरता प्रदान करने में मदद करेंगे। साथ ही शाई होप की वापसी भी स्वागत योग्य है, क्योंकि उन्होंने वाइट बॉल के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।"

होप ने वेस्टइंडीज के लिए 38 टेस्ट मैच में 1726 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। 

टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज केमार रोच को जगह नहीं दी गई है, जिनके नाम टेस्ट में 284 विकेट दर्ज हैं। वहीं शमर जोसेफ को टीम का हिस्सा है, जो पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में मिली जीत के हीरो थे।  

Advertisement

सीरीज का दूसरा टेस्ट सेंट जॉर्ज और तीसरा किंग्स्टन में खेला जाएगा। यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलन एंडरसन, क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार