वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

Advertisement

WI vs NZ: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 19 अगस्त 2022
समय – 11: 30 PM
जगह – केंसिंगटन ओवल, ब्रिजटाउन

WI vs NZ: Match Preview

वेस्टइंडीज के लिए पहले वनडे में शरमाई ब्रुक्स ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाई होप(26) और निकोलस पूरन(28) ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। हालांकि इस मैच में काइल मेयर्स और कीसी कार्टी फ्लॉप साबित हुए। लेकिन जर्मेन ब्लैकवुड(12) और जेसन होल्डर(13) ने टीम को फिनिशिंग टच देते हुए मुकाबले में जीत दिलवाई।

कैरेबियाई गेंदबाज़ों के आगे कीवी बल्लेबाज़ पस्त नज़र आए। अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। दोनों ही खिलाड़ियों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किये। वहीं जेसन होल्डर ने दो और केविन सिनक्लेयर, यानिक कैरिया ने एक-एक विकेट चटकाया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम के छह बल्लेबाज़ों ने 20 रनों का आंकड़ा पार किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कप्तान केन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 31 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की बात करें तो 190 रनों का छोटा लक्ष्य बचाते हुए उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाज़ी की। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सिर्फ मिचेल सेंटनर ही एक विकेट अपने नाम कर सके।

WI vs NZ: Match Prediction

Advertisement

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से धूल चटाई है, लेकिन कीवी टीम ने बीते समय में बेहतरीन क्रिकेट खेला है। मेहमान टीम अच्छी लय में है ऐसे में कीवी टीम दूसरे मैच में फेवरेट रहेगी।

WI vs NZ Head-to-Head

कुल – 66
वेस्टइंडीज – 31
न्यूजीलैंड – 28
बेनतीजा – 07

Advertisement

WI vs NZ Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी सेलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे। किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

WI vs NZ Probable Playing XI

Advertisement

वेस्टइंडीज - शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, शरमाई ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, यानिक कैरिया

न्यूजीलैंड - मार्टिन गप्टिल, फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, टॉम लेथम(विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, मिचेल ब्रेसवेल, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन

WI vs NZ Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- शाई होप, निकोलस पूरन, फिन एलन 
बल्लेबाज - मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, शरमाई ब्रुक्स 
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, मिचेल सेंटनर
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार