बेंगलुरु, 19 अगस्त | इंडिया ब्ल्यू और इंडिया ग्रीन के बीच यहां जस्ट क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया।

Advertisement

मैच के तीसरे दिन लगातार बारिश होती रही, जिससे मैदान काफी गीला हो गया और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल भी संभव नहीं हो पाया था। 

Advertisement

मैच के पहले दिन की खेल समाप्ति के समय इंडिया ब्ल्यू ने अपनी पहली पारी में 49 ओवरों में छह विकेट पर 112 रन बनाए थे। स्टंप्स के समय अंकित बावने 103 गेंदों पर एक चौके की मदद से 21 और सौरभ कुमार 11 गेंदों पर दो रन बनाकर नाबाद हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार