Pakistan T20 World Cup 2026 Semi-Final Scenario: न्यूजीलैंड ने बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 के मुकाबले में 61 रन की जीत के साथ श्रीलंका को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान की राह को भी थोड़ा मुश्किल कर दिया है।  इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और सुपर 8 के ग्रुप 2 की आखिरी सेमीफाइनल टीम का फैसला आखिरी दो मैच से होगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड द्वारा मिले 169 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई। इस जीत से न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +3.050 हो गया है और उसकी सेमीफाइनल की उम्मीद काफी मजबूत हो गई है। वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.461 है।

Advertisement

पाकिस्तान की किस्मत पहले कोलंबो में न्यूजीलैंड औऱ इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को होने वाले मुकाबले पर निर्भर करेगी। अगर न्यूजीलैंड इस मैच में इंग्लैंड को हरा देती है तो 5 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी और पाकिस्तान बिना आखिरी मैच खेले बाहर हो जाएगी।

पाकिस्तान के पास मौका तब होता जब इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है। इससे इंग्लैंड 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप 2 टॉप करेगी और पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड के बराबर 3 पॉइंट्स पर पहुंचने का मौका होगा, अगर वह श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर पाती है तो।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अगर 3-3 पॉइंट होते हैं तो फिर क्वालीफीकेशन नेट रनरेट पर निर्भर करेगी और मौजूदा रनरेट से पाकिस्तान की राह थोड़ी मुश्किल लग रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा समीकरण

अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जागी। अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा देती है तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका को 50 रन से हराना होगा। यह थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं।

Advertisement

अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाज़ी करती है तो पाकिस्तान के लिए हालात और मुश्किल हो जाएंगे। यदि श्रीलंका 200 रन बना लेती है, तो पाकिस्तान को इसे 15 ओवर से कम में हासिल करना होगा। अगर श्रीलंका लगभग 150 रन बनाती है, तो पाकिस्तान को लक्ष्य 14 ओवर से कम में पूरा करना पड़ेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए फायदा यह होगा कि 27 फरवरी को इंग्लैंड अगर न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो पाकिस्तान को साफ पता होगा कि उन्हें कितने रन के अंतर से जीत हासिल करनी है। जीत का अंतर ही पाकिस्तान के नेट रन रेट का समीकरण तय करेगा। क्योंकि पाकिस्तान को अपना आखिरी सुपर 8 मैच 28 फरवरी को खेलना है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार