राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ मिली बेहतरीन जीत के बाद अपनी टीम की तारीफ की है। राजस्थान ने यह मैच चार विकेट से जीता। पंजाब ने 224 रनों का लक्ष्य रखा था और राजस्थान ने राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) के 18वें ओवर में लगाए गए पांच छक्कों की मदद से हार के मुंह से वापसी कर जीत दर्ज की।

Advertisement

तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के ओवर में पांच छक्के मारे और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

Advertisement

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "हमने तेवतिया को नेट्स में जो करते देखा था वही हमने उन्हें कॉटरेल के ओवर में करते हुए देखा। उन्होंने हिम्मत दिखाई। उन्होंने टाइमआउट में मुझसे कहा था कि हमें विश्वास है।"

इन पांच छक्कों से पहले तेवतिया गेंद को बल्ले के बीचोंबीच लेने के लिए भी संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे और राजस्थान जीत के लिए संजू सैमसन पर निर्भर थी। लेकिन संजू के आउट होने के बाद तेवतिया ने टीम की उम्मीदों को पूरा किया। सैमसन ने 42 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली।

स्मिथ ने कहा, "संजू सफाई से गेंद को मैदान के चारों तरफ मार रहे थे। वह हर किसी से दबाव हटा रहे थे। हमें बड़े मैदानों की आदत डालनी होगी, लेकिन ये शॉट्स हर जगह जा रहे थे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार