जनवरी 31, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारत देश के हर प्रांत में क्रिकेट की समझ रखने वाले लोग बसते हैं। चाहे टीम इंडिया अपने होम ग्राउंड पर मैच खेल रही हो या फिर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का मैच ही क्यों न हो, लोगों में क्रिकेट खेल को लेकर उनकी जुनूनियत कम नहीं होती। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी खुद इस बात का जिक्र किया है। BREAKING: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से घबराए शाहिद अफरीदी, लिया ये अहम फैसला

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने चेन्नई के एक होटल में वेटर के साथ अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे एक वेटर ने उन्हें बल्लेबाजी की गलती और उसे सुधारने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप खुले दिमाग के व्यक्ति हैं तो आप कई चीजें कर सकते हैं। एक बार मैं चेन्नई गया था। वहां होटल में वेटर मेरे पास आया और कहा कि ‘सर यदि आप बुरा न माने और गुस्सा न हों तो मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं।‘

Advertisement

आगे की स्लाइड में जानें वेटर ने ऐसा क्या कह दिया जिससे हैरान रह गए क्रिकेट के  भगवान सचिन तेंदुलकर

 

जब सचिन ने उनसे अपनी बात रखने को कहा तब उन्होंने जो कहा वो हैरान कर देने वाला था। वेटर की बातों को सुनकर स्वंय सचिन भी हैरान रह गए थे। वेटर ने सचिन से कहा आपके एल्बो गार्ड के कारण आपको बल्ले को ठीक से घुमाने में दिक्कत होती है। शाहिद अफरीदी ने उठाया बड़ा कदम, हर तरफ हो रही है उनकी प्रसंशा

हालांकि सचिन ने ये भी कहा कि वेटर की बातें बिल्कुल सही थी। मैं जानता था कि बल्लेबाजी करते वक्त मैं असहज महसूस करता था। लेकिन मैं गलती पहचान नहीं पा रहा था। कुछ सालों में मेरी कोहनी में कई बार लग चुकी थी। मैनें महसूस किया कि एल्बो गार्ड की पैडिंग ठीक नहीं है। वेटर की बात सुनकर मैनें एल्बो गार्ड को फिर से डिजाइन कराया।

Advertisement

गौरतलब है कि रविवार को खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी के एक कार्यक्रम में सचिन ने उक्त बातें कही थी।

मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि हमारे देश में हर किसी को क्रिकेट में विशेषज्ञता है। चाहे वो पोहा बेचने वाला हो या फिर किसी बड़ी कंपनी में सीईओ, वह सलाह जरूर दे सकता है। मगर इसके लिए आपको दिल खुला रखना होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार