इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एक बार फिर सेलेक्टर्स ने टी-20 टीम से नजरअंदाज कर दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या अश्विन के लिए भारत की वनडे और टी-20 टीम में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं?

Advertisement

अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विराट कोहली ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले एक पत्रकार को इस सवाल का जवाब दिया है कि अश्विन को क्यों नहीं टी-20 सीरीज में शामिल किया गया।

Advertisement

विराट ने वर्चुअल प्रैस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर हमारे लिए लगातार अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में आप एक जैसे दो खिलाड़ियों को टीम में नहीं रख सकते। अगर वॉशिंगटन के लिए कोई सीज़न अच्छा नहीं रहता है तब शायद सोचा जा सकता है लेकिन इस सवाल को पूछने का कोई लॉज़िक भी होना चाहिए।'

आगे बोलते हुए विराट ने कहा, 'आप बताइए अश्विन को किस जगह पर खिलाएं या टीम में शामिल करें जब आपके लिए वॉशिंगटन जैसा खिलाड़ी अच्छा कर रहा है। सवाल पूछना बहुत आसाना है लेकिन उसे किसी लॉज़िक के साथ पूछना भी जरूरी है।'

विराट के इस जवाब से ज़ाहिर है कि भारतीय लिमिटेड ओवर्स टीम में अश्विन के लिए वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। ऐसे में अब कोई चमत्कार ही उनकी टीम में वापसी करवा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार