टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक तीन मैचों में कोहली का बल्ला नहीं चला है। उन्होंने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ 1, 4 और 0 का स्कोर ही बनाया है, जो टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी सबसे खराब शुरुआत है। बुधवार को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में तो वो गोल्डन डक पर आउट हो गए जो उनके टी-20 करियर में दूसरी बार देखने को मिला और टी-20 वर्ल्ड कप में उनका पहला गोल्डन डक रहा।

Advertisement

ऐसे में कोहली का फॉर्म फिलहाल भारतीय फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया है लेकिन भारतीय टीम कोहली के फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं दिख रही है। कनाडा के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले शिवम दुबे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आए और इस दौरान उनसे कोहली के रन ना बनाने के बारे में एक सवाल पूछा गया जिसका उन्होंने बहुत मज़ेदार जवाब दिया और उनके जवाब से पता चलता है कि टीम इंडिया कोहली के फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।

Advertisement

दुबे ने कहा, "कोहली के बारे में बात करने वाला मैं कौन होता हूं? अगर उन्होंने तीन मैचों में रन नहीं बनाए हैं, तो वो अगले तीन मैचों में तीन शतक बना सकते हैं और फिर कोई चर्चा नहीं होगी। हम सभी उनके खेल और उसके खेलने के तरीके को जानते हैं। मैं भी अपनी फॉर्म से जूझ रहा था और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। लेकिन यहां कोई दबाव नहीं था। सभी सहयोगी स्टाफ और कोच ने मेरा साथ दिया और मुझसे कहा, 'ये मुश्किल है, लेकिन आपके पास छक्के मारने की क्षमता है, इसलिए आप कर सकते हैं। मैंने अतीत में जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैंने कभी खुद पर संदेह नहीं किया। मुझे बस लगता है कि ये परिस्थितियां सीएसके में मेरे द्वारा किए गए प्रदर्शन की मांग नहीं करती हैं। इन परिस्थितियों के लिए एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, इसलिए मैं उस मैच में अलग तरह से बल्लेबाजी कर रहा था।"

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन दुबे ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी। दुबे खुद न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर थोड़े मुश्किल दौर से गुजरे, उन्होंने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए पहले दो मैचों में सिर्फ तीन रन बनाए। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने यूएसए के खिलाफ जोरदार वापसी की और 35 गेंदों में 31 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार