14 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई से होने वाला है। वर्ल्ड कप 30 मई से लेकर 14 जुलाई तक खेला जाएगा। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड की टीम ने सबसे पहले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी और भारतीय टीम के चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को करने वाले हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि 15 अप्रैल को भारतीय टीम का ऐलान किया जाना है। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर होगी कि किन - किन खिलाड़ियों को चयनकर्ता वर्ल्ड कप के लिए चुन सकते हैं।

Advertisement

इन खिलाड़ियों के बीच है मुकाबला

दिनेश कार्तिक या फिर ऋषभ पंत इन दोनों में से किसे चयनकर्ता वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करते हैं ये देखने वाली बात होगी। कई क्रिकेट पंडित जिसमें सहवाग भी शामिल हैं उनका मानना है कि ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने के लिए अपनी सहमती जताई है। 

नंबर 4 पर कौन करेगा बल्लेबाजी

वर्ल्ड कप की टीम के ऐलान में हर किसी की नजर इस बात पर होगी कि इस बड़े टूर्नामेंट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कौन करेगा। आपको बता दें कि गांगुली ने अपने बयान में कहा है कि विजय शंकर को नंबर पर बल्लेबाजी करानी चाहिए तो वहीं गौतम गंभीर ने संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज को नंबर 4 के लिए सही विकल्प बताया है। इसके साथ - साथ अंबाती रायडु भी इस रेस में बने हुए हैं।

Advertisement

 चौथा तेज गेंदबाज कौन होगा

मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में चौथा तेज गेंदबाज कौन होगा ये हर किसी की नजर में है।

नवदीप सैनी, दीपक चाहर, उमेश यादव या फिर इशांत शर्मा ऐसे विकल्प है जिसके बारे में चयनकर्ता विचार करने वाले हैं। वैसे गांगुली ने नवदीप सैनी को अपनी पसंद बताया है तो वहीं दीपक चाहर भी इस रेस में बने हुए हैं।

Advertisement

टीम के ऐलान का समय

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को शाम 3 बजे हो सकता है।

लाइव अपडेट के लिए बने रहे CRICKETNMORE पर !!

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार