महिला प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया है। इस मैच में मुंबई को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे और आखिरी गेंद पर नई बल्लेबाज़ और अपना डेब्यू मैच खेल रही सजीवन सजना थीं। सजना ने इस आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

आखिरी गेंद पर छक्का लगाने वाली सजना एक गेंद खेलने के बाद ही लाइमलाइट में आ गई हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है ये लड़की, जिसने अपने डब्ल्यूपीएल डेब्यू पर ही महफिल लूट ली।

Advertisement

सजीवन सजना का जन्म 4 जनवरी 1995 को केरल के वायनाड में मननथवाड़ी में हुआ। मज़े की बात ये है कि 29 साल की सजना ने अभी तक एक भी फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है और यहां तक कि भारत के लिए भी वो अभी तक नहीं खेली हैं लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने उनकी ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए उन्हें इस सीजन के लिए अपनी टीम में खरीदा और पहले ही मैच में उन्होंने दिखा दिया कि वो क्या करने का दमखम रखती हैं।

Also Read: Live Score

डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बावजूद, मुंबई इंडियंस ने सजना की क्षमता को देखा और उसे 15 लाख रुपये में सुरक्षित कर लिया। मिन्नू मणि के नक्शेकदम पर चलते हुए, सजना डब्ल्यूपीएल में खेलने वाली कुरिचिया जनजाति की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। सजना की कहानी काफी संघर्षपूर्ण रही है कि केरल में आई बाढ़ के चलते उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया था। एक ऑटोरिक्शा चालक पिता और एक पंचायत वार्ड पार्षद मां के घर जन्मी सजना का मामूली शुरुआत से आगे बढ़ना उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। बुरा समय देखने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो अपनी एक अलग पहचान बनाती हुई दिख रही हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार