वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का मेगा ऑक्शन दिल्ली में धमाकेदार अंदाज़ में पूरा हुआ, जहां पाँचों टीमों ने मिलकर 67 खिलाड़ियों पर दांव लगाया। शुरुआत भले ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हिली के अनसोल्ड रहने से चौंकाने वाली रही, लेकिन आगे जमकर बोली लगी। दीप्ति शर्मा से लेकर अमेलिया केर और सोफी डिवाइन तक हर बड़े नाम पर फ्रेंचाइज़ियों ने खुब पैसा बहाया। 

Advertisement

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन गुरुवार(27 नवंबर) को दिल्ली में हुआ। कुल 277 खिलाड़ियों की लिस्ट में से 67 खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए। शुरुआत ही हैरान करने वाली रही जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हिली पहली खिलाड़ी के रूप में आईं और अनसोल्ड चली गईं, लेकिन इसके बाद माहौल पूरी तरह हाई-ऑक्टेन हो गया।

Advertisement

सबसे पहले भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हलचल मचाई, जिन्हें यूपी वॉरियर्ज ने अपने RTM कार्ड से वापस खरीदते हुए 3.20 करोड़ खर्च किए। वहीं मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। यूपी ने एक और बड़ा दांव खेलकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को 1.90 करोड़ में टीम में शामिल किया।

उधर दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट को 1.10 करोड़ में खरीदा, जबकि गुजरात जायंट्स ने न्यूजीलैंड की अनुभवी सोफी डिवाइन को 2 करोड़ का शानदार कॉन्ट्रैक्ट दिया।

अब आइए टीम-दर-टीम स्क्वाड पर नज़र डालते हैं:

दिल्ली कैपिटल्स:

Advertisement

रिटेन: जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिज़ान कैप, निक्की प्रसाद

नए खिलाड़ी जोड़ने के बाद पूरी टीम: जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिज़ान कैप, निक्की प्रसाद, लौरा वोल्वार्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरनी, स्नेह राणा, लिज़ेल ली, दिया यादव, तानिया भाटिया, ममता मडिवाला, नंदिनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिनू मणि

पर्स बचा: 0 रुपये

Advertisement

गुजरात जायंट्स:

रिटेन: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी

नई खरीदारी के बाद स्क्वाड: एश्ली गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेनुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी वायट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी

Advertisement

पर्स बचा: 0.15 करोड़

मुंबई इंडियंस:

रिटेन: नैट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी

Advertisement

नई खरीदारी के बाद टीम: हरमनप्रीत कौर, नैट स्किवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, कमलिनी, अमेलिया केर, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजाना सजीवन, रहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेामनर, त्रिवेणी वशिष्ठा, नल्ला रेड्डी, सायका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ

पर्स बचा: 0 रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

Advertisement

रिटेन: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी

नए खिलाड़ी जोड़ने के बाद टीम: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्युशा कुमारी, डी. हेमलता

पर्स बचा: 0 रुपये

Advertisement

यूपी वॉरियर्स: 

रिटेन: श्वेता सहरावत

नई खरीदारी के बाद टीम: श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्सलस्टोन, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगीर, हारलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा सोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, तारा नॉरिस, क्लो ट्रायन, सुमन मीना, जी. त्रिशा, प्रतिका रावल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पर्स बचा: 0.15 करोड़

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार