मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे ईरानी कप के मुकाबले में मुंबई ने अपनी स्थिति काफी मज़बूत कर ली है। मुंबई के लिए बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़कर ना सिर्फ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए बल्कि अपनी टीम को भी मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। सरफराज ने पहली पारी में 286 गेंदों में नाबाद 222 रन बनाए और उनकी इस पारी के चलते मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए ताजा समाचार लिखे जाने तक 3 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। इस मैच का तीसरा दिन चल रहा है और अभी दूसरी ही पारी चल रही है और अगर रेस्ट ऑफ इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया तो इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना ज्यादा है।

Advertisement

ऐसे में हर क्रिकेट फैन के मन में एक सवाल घूम रहा है कि अगर ये मैच ड्रॉ हो जाता है, तो कौन सी टीम ट्रॉफी जीतेगी? तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार नियम क्या कहते हैं। दरअसल, नियमों के हिसाब से पहली पारी में बढ़त बनाने वाली टीम ईरानी कप जीत जाती है। इसलिए, अगर रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम मुंबई के पहली पारी के स्कोर 537 रनों से कम बनाती है और ये मैच ड्रॉ रहता है तो अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ईरानी कप जीत जाएगी।

हालांकि, इस मैच के दौरान मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर के रूप में एक बुरी खबर भी आई। शार्दुल ठाकुर को वायरल संक्रमण के कारण बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्हें गुरुवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन इसके बाद उनके ईरानी कप मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी के लिए मैदान पर उतरने की संभावना नहीं है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार