भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। वाराणसी में आयोजित उनके विवाह समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए, लेकिन फैंस की नजर इस बात पर गई कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े क्रिकेटर इसमें नजर नहीं आए। जब इस बारे में आकाश दीप से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने मजेदार जवाब से सभी को हंसा दिया। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बुधवार (24 जून) को वाराणसी के ताज गंगेस होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पारंपरिक अंदाज में बेहद सादगी और परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। शादी की तस्वीरें और वीडियो आकाश दीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए।

Advertisement

हालांकि, शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने एक बात तुरंत नोटिस की। भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी इस समारोह में नजर नहीं आए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में मौजूद एक मेहमान आकाश दीप से मजाकिया अंदाज में पूछता है कि आपने विराट, रोहित और धोनी भईया को शादी में क्यों नहीं बुलाया। इस सवाल का आकाश दीप ने भी बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "शादी हो पाएगा यहां बनारस में?"

आकाश दीप का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। दरअसल, आकाश दीप का इशारा इस ओर था कि अगर इतने बड़े क्रिकेट सितारे शादी में आते, तो फैंस की भारी भीड़ जुट जाती और समारोह को संभालना मुश्किल हो जाता।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर क्रिकेट की बात करें तो आकाश दीप पिछले कुछ समय में भारतीय टेस्ट टीम के अहम गेंदबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं। पिछले साल इंग्लैंड में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में 12 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार