चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2025 में तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है और ऊपर से एमएस धोनी का बैटिंग नंबर भी एक चिंता का विषय है क्योंकि या तो वो नंबर 9 पर आ रहे हैं और या तो नंबर 7 पर, ये दोनों ही ऐसे नंबर हैं जहां पर मैच को कंट्रोल करने के लिए धोनी को बहुत ही कम ओवर मिलते हैं।

Advertisement

कुछ फैंस का मानना है कि धोनी को बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा ऊपर आकर मैच को कंट्रोल करना चाहिए लेकिन अब कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने जो खुलासा किया है उसने सीएसके फैंस के दिल में धोनी की इज्ज़त और बढ़ा दी है। फ्लेमिंग ने कहा है कि लाइनअप में एमएस धोनी की बल्लेबाजी की स्थिति समय पर निर्भर करती है क्योंकि दिग्गज विकेटकीपर की फिटनेस पहले जैसी नहीं रही।

Advertisement

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे। सीएसके कोच ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकता और 43 वर्षीय धोनी अंत में ये आंकलन करते हैं कि वो टीम के लिए क्या दे सकते हैं। फ्लेमिंग ने कहा, "हां, ये समय की बात है।एमएस इसका आकलन करते हैं। उनका शरीर, उनके घुटने पहले जैसे नहीं हैं और वो ठीक से चल रहे हैं, लेकिन इसमें अभी भी एक कमी है। वो पूरे स्टिक से 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसलिए वो उस दिन आकलन करेंगे कि वो हमें क्या दे सकते हैं। अगर खेल आज की तरह संतुलन में है, तो वो थोड़ा पहले जाएंगे और जब अन्य अवसर आएंगे तो वो अन्य खिलाड़ियों का समर्थन करेंगे। इसलिए वो इसे संतुलित कर रहे हैं।"

फ्लेमिंग ने आगे बोलते हुए कहा, "मैंने पिछले साल भी यही कहा था कि वो हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। नेतृत्व और विकेटकीपिंग - इसलिए उसे नौ, दस ओवर में नहीं खिलाया जा सकता। उसने वास्तव में ऐसा कभी नहीं किया है। इसलिए, देखिए, लगभग 13-14 ओवरों से, वो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन खेल रहा है।"

शायद फ्लेमिंग के खुलासे के बाद ये सवाल उठना बंद हो जाएंगे कि आखिर धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे क्यों आते हैं। आपको बता दें कि धोनी अगली बार शनिवार, 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैच में सीएसके के लिए खेलेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार