आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक चीज़ ने सभी फैंस को हैरान कर दिया। ये मैच बेशक लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत लिया लेकिन उनके कप्तान ऋषभ पंत पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करने ही नहीं आए। जबकि इस सीजन में वो हमेशा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते दिखे हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछने लगे कि आखिर पंत बैटिंग करने क्यों नहीं आए।

दरअसल, LSG को 188 रन का लक्ष्य मिला था और टीम की शुरुआत शानदार रही। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़ दिए। मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन ठोककर मैच लगभग खत्म ही कर दिया था। हालांकि इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन फिर भी पंत मैदान पर नहीं उतरे। मैच के बाद पंत ने खुद इस फैसले की वजह बताई।

उन्होंने कहा कि वो बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट और थिंक टैंक ने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया। पंत ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में चर्चा हुई कि जिन खिलाड़ियों को इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, उन्हें आज ट्राई करना चाहिए। इसी वजह से उन्होंने खुद बैटिंग नहीं की। पंत ने ये भी माना कि वो खुद मैदान पर उतरना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी टीम के फैसले का सम्मान करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा सोच-विचार कई बार टीम को नुकसान पहुंचा देता है और क्रिकेट में चीजों को सिंपल रखना जरूरी होता है।

इस सीजन पंत ज्यादातर नंबर-3 या नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 पारियों में एक बार भी नंबर-4 से नीचे बैटिंग नहीं की थी। यही वजह है कि उनका बैटिंग के लिए ना आना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। फिलहाल LSG के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की नई ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में दिख रही है। दोनों की धमाकेदार शुरुआत ने टीम की बल्लेबाजी को एक नया संतुलन दे दिया है।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार