West Indies vs England, 1st Test: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का दूसरा दिन खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने चार विकेटों के नुकसान पर 202 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। लेकिन अब इसी मैच से जुड़ा हुआ Mark Wood का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली इनिंग को आगे बढ़ाना शुरू किया था, जिसके बाद जॉनी बेयरस्टो के 140 रनों की पारी के दम पर मेहमान टीम ने 311 रन बनाए। लेकिन इसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम बैटिंग कर रही थी तब इंग्लिश तेज गेंदबाज़ मार्क वुड ने बीच मैदान पर कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सका और अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के दौरान मेहमान टीम बारिश के ब्रेक के बाद हर्डल बनाए हुए चर्चा करती हुई नज़र आई, लेकिन इसी दौरान टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड इंग्लैंड की टीम से काफी दूर मैदान के दूसरे कोने (फाइन लेग बॉउंड्री) की तरफ फील्डिंग कर रहे थे। यहीं वज़ह थी उन्होंने टीम को जॉइन ना करते हुए वहीं पर अपना एक हर्डल बना लिया और अब वुड के इसी रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

बता दें कि इस मैच दूसरे दिन मार्क वुड ने मेजबान टीम के बल्लेबाज़ों को अपनी तेज तर्रार गेंदबाज़ी से काफी परेशान किया है। वुड ने अब तक इंग्लैंड के लिए 12 ओवर में 24 रन देते हुए एक विकेट चटकाया है। इस दौरान उनका इकॉनामी रेट दो का रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना चुकी है।    

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार