West Indies vs India 1st ODI, Dream 11 Team

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब 27 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। मेहमान टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतकर अपने नाम की है, ऐसे में अब उनकी निगाहें मेजबान वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हराकर 1-0 की बढ़त लेने पर टिकी होंगी। वहीं दूसरी तरफ कैरेबियाई टीम भी वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर दांव खेल सकते हैं। कोहली अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी भी खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक इस दिग्गज बल्लेबाज ने 42 वनडे मुकाबलों में 66.50 की औसत से कुल 2261 रन बनाए हैं। कोहली के नाम 274 वनडे मैच में 12898 रन दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर रविंद्र जडेजा या शाई होप को चुन सकते हैं।

WI vs IND 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 27 जुलाई, 2023
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - केनिंग्सटन ओवल

WI vs IND, Pitch Report

वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंस्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल 49 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 22 और रन चेज करने वाली टीम ने 25 मुकाबले जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 229 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

WI vs IND: Where to Watch?

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किये जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट फैंस यह मैच जियो सिनेमा और फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

WI vs IND ODI Head to Head To Record

कुल - 139
वेस्टइंडीज - 63
भारत - 70
बेनतीजा - 04
टाई - 02

West Indies vs India, Dream11 Team

विकेटकीपर - शाई होप
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शुभमन गिल
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, काइल मेयर्स, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज- कुलदीप यादव, अल्जारी जोसेफ

West Indies Probable Playing XI 

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, ओशेन थॉमस

India Probable Playing XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार