भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार (6 अगस्त) को खेला जाएगा।

Advertisement

WI vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शनिवार, 06 अगस्त, 2022

समय – रात 08: 00 बजे

जगह – सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

WI vs IND: Match Preview

Advertisement

भारतीय टीम ने दूसरा मुकाबला गंवाने के बाद तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की है। रोहित शर्मा तीसरे मुकाबले के दौरान चोटिल होने के कारण रिटायर हर्ड होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 44 बॉल पर 76 रन ठोक दिए। ऋषभ पंत ने टीम को फिनिशिंग टच दिया और 26 बॉल पर 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलवाई। हालांकि इसी बीच श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा।

भारतीय गेंदबाज़ी की बात करें तो युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अर्शदीप अब तक 3 मैचों में 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार और अश्विन ने भी किफायती गेंदबाज़ी की है। लेकिन आवेश खान काफी महंगे साबित हुए हैं।

कैरेबियाई बैटिंग की बात करे तो काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने विस्फोटक बालेबाजी की है। किंग ने दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था, वहीं मेयर्स ने तीसरे मैच में 73 रनों की पारी खेली। चौथे मैच में मेजबानों की वापसी के लिए निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर को फिनिशिंग टच देना होगा।

Advertisement

वेस्टइंडीज  के लिए ओबेड मैककॉय ने इंडियन बैटर्स को काफी परेशान किया हैं। मैककॉय अब तक 7 विकेट चटका चुके हैं। इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ के अलावा जेसन होल्डर, अकील हुसैन, और अल्ज़ारी जोसफ के ऊपर मेहमानों को चौथे मैच में कम से कम स्कोर पर रोकने की जिम्मेदारी होगी।

WI vs IND: Match Prediction

भारतीय टीम वेस्टइंडीज से ज्यादा सेटल नज़र आ रही है। चौथे मैच में भी वहीं फेवरेट रहेगी।

Advertisement

WI vs IND Head-to-Head

कुल - 23
वेस्टइंडीज - 07
भारत - 15
बेनतीजा - 01

WI vs IND Team News

Advertisement

भारत - रोहित शर्मा को पिछले मैच में रिटायर हर्ड होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कप्तान अब फिट माने जा रहे हैं।

WI vs IND Probable Playing XI

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

Advertisement

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह

WI vs IND Fantasy XI

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, निकोलस पूरन
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, काइल मेयर्स, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक्स

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार