WI vs NZ 5th ODI: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार, 22 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज ने 47.3 ओवर में 269 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने ये सीरीज 3-2 से जीतकर अपने नाम की है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों ने ठोका पचासा: पांचवें वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए विल यंग (63 गेंदों 56 रन), निक केली (80 गेंदों पर 64 रन) और टॉम लैथम (71 गेंदों पर 69 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

बात करें कैरेबियाई गेंदबाज़ों की तो विंटेज लॉस (10 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट) और अल्जारी जोसेफ (10 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट) ने 2-2 विकेट झटके। वहीं मैथ्यू फोर्ड (10 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट), जायडेन सील्स (10 ओवर में 57 रन देकर 1 विकेट) और गुडाकेश मोती (10 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट) ने 1-1 विकेट चटकाया।

हेटमायर और रदरफोर्ड ने दिखाया दम: वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 269 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के लिए शिमरोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाज़ी की और अर्धशतक लगाए। हेटमायर ने 64 गेंदों पर 2 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 69 रन बनाए, वहीं रदरफोर्ड ने 58 गेंदों पर 2 चौके 5 छक्के लगाकर 61 रनों की पारी खेली।

इनके अलावा कप्तान शाई होप (52 गेंदों पर 69 रन), अकीम अगस्ते (24 गेंदों पर 34 रन) जस्टिन ग्रीव्स (15 गेंदों पर 22 रन) और कीसी कार्टी (54 गेंदों पर 20 रन) ने भी कुछ अहम रनों का योगदान किया। इन्हीं पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने 47.3 ओवर में 269 रन बनाकर रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से जीत हासिल की।

बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो जैकब डफी (08 ओवर में 67 रन देकर 3 विकेट) और जेडन लेनोक्स (09 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट) ने 3-3 विकेट लिए, वहीं नाथन स्मिथ (7.3 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट) और माइकल ब्रेसवेल (10 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट) ने 1-1 विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज: बारबाडोस में खेला गया आखिरी मुकाबला हारने के बावजूद कीवी टीम ने कैरेबियाई जमीन पर 3-2 से वनडे सीरीज जीतकर अपने नाम की है। इस सीरीज के प्लेयर ऑफ द मैच जेडन लेनोक्स हैं, जिन्होने 5 मैचों में 14 झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार