WI vs PAK 1st Test, Day-3 Report: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 27 जुलाई को मुकाबले के तीसरे दिन कुल 17 गिरे और पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाया। दिन के खेल के अंत तक पहले पाकिस्तान की टीम 282 रनों पर ऑलआउट हुई और फिर उन्होंने वेस्टइंडीज टीम की दूसरी इनिंग में 126 रनों के स्कोर तक 7 विकेट गिराए।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत पाकिस्तान के लिए शान मसूद और सलमान अली आगा की जोड़ी ने की थी जो कि अपनी टीम का स्कोर 199/3 से आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरे थे। यहां सलमान तो ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए और 60 गेंदों पर 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन दूसरी तरफ शान मसूद ने अपना शतक पूरा किया और 184 गेंदों पर 12 चौके लगाकर 109 रनों की पारी खेली।
शान मसूद के शतक के दम पर ही पाकिस्तान ने खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 83 रन जोड़े और कुल 282 रन बनाए। बात करें अगर कैरेबियाई गेंदबाज़ों की तो जस्टिन ग्रीव्स ने अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया और 11 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा शमर जोसेफ और केमार रोच ने 2-2 विकेट लिए, वहीं जायडेन सील्स ने 1 विकेट अपने नाम किया।
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे और अब उनके पास 29 रनों की बढ़त थी, लेकिन दिन के खेल का अंत होते-होते पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने भी अपनी टीम की धमाकेदार वापसी कराई और वेस्टइंडीज को उनकी दूसरी पारी में 126 रनों के स्कोर पर 7 झटके दे दिए।
मेजबान टीम की दूसरी इनिंग में तेजनारायण चंद्रपॉल (101 गेंदों पर 35 रन), ब्रैंडन किंग (12 गेंदों पर 05 रन), केमार हॉज (03 गेंदों पर 00 रन), अमीर जंगू (21 गेंदों पर 04 रन), शाई होप (08 गेंदों पर 10 रन), जस्टिन ग्रीव्स (44 गेंदों पर 20 रन) और रोस्टन चेज (28 गेंदों पर 08 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।
बात करें पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की तो मोहम्मद अब्बास ने 13 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं खुर्रम शहजाद ने 12 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा मोहम्मद अली और आमेर जमाल ने 1-1 विकेट झटका।
बताते चलें कि अब वेस्टइंडीज के लिए चौथे दिन के खेल की शुरुआत केमार रोच (34 गेंदों पर 05 रन) और शरम जोसेफ (13 गेंदों पर 22 रन) की जोड़ी करेगी। वेस्टइंडीज के पास 155 रनों की बढ़त है।
ऐसी है दोनों टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, टैगेनारिन चंद्रपॉल, केवेम हॉज, शाई होप (विकेटकीपर), अमीर जांगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।