West Indies vs Pakistan 1st Test Match Prediction: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 25 जुलाई को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां मुल्तान के मैदान पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर जोमेल वारिकन थे जिन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदाबज़ी दोनों से ही शानदार प्रदर्शन (36*, 4/43 & 5/27) किया था।

WI vs PAK 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 25 जुलाई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद

Brian Lara Stadium Tarouba, Trinidad Pitch Report

ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। यहां की सतह पर अक्सर हरी घास देखने को मिलती है, जिससे शुरुआत में पेसर्स को स्विंग और सीम मिल सकती है। पिच पर उछाल और गति भी अच्छी रहती है, ऐसे में इस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

WI vs PAK Test Head To Head Record

कुल - 56
वेस्टइंडीज - 19
पाकिस्तान - 22
बेनतीजा - 15

WI vs PAK 1st Test : Where to Watch?

इस टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस FanCode पर देख सकते हैं।

WI vs PAK 1st Test: Player to Watch Out For

वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और जायडेन सील्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो बाबर आज़म, शान मसूद और मोहम्मद रिज़वान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

West Indies vs Pakistan 1st Test Probable Playing XI

West Indies Probable Playing XI: तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, शाई होप, अमीर जांगू, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमार रोच, जायडेन सील्स।

Pakistan Probable Playing XI: इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), अवैस जफर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।

West Indies vs Pakistan Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

WI vs PAK 1st Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs PAK Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs Pakistan Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार