West Indies vs Sri Lanka 3rd ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 09 जून को सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 01:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी किंग्स्टन में ही खेला जाना था जो कि बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने 303 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 41 रनों से धूल चटाई थी। यही वज़ह है श्रीलंका वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है।
WI vs SL 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 09 जून 2025
समय - 01:00 AM IST
वेन्यू - सबिना पार्क, किंग्स्टन
Sabina Park Kingston, Jamaica Pitch Report
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जमैका के सबिन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 49 में से 25 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 231 रन रहा है।
WI vs SL ODI Head To Head Record
कुल - 70
वेस्टइंडीज - 32
श्रीलंका - 34
बेनजीता - 04
WI vs SL 3rd ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
WI vs SL 3rd ODI: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, रोस्टन चेज और जस्टिन ग्रीव्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs Sri Lanka 3rd ODI Probable Playing XI
West Indies 3rd ODI Probable Playing XI: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, अमीर जंगू, गुडाकेश मोटी, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडेन सील्स।
Sri Lanka 3rd ODI Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानगे, वानिन्दु हसरंगा, मिलन रत्नायके, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा।
West Indies vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs SL 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।