SA vs AUS 1st Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में शुक्रवार (9 अक्टूबर) से खेले जा रहे पहले टेस्ट में वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अपनी धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। इस दौरान मुल्डर ने मैच के दूसरे दिन टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को भी अपना शिकार बनाया।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिली। मुल्डर ने लेग स्टंप की लाइन पर डाली। पिच पर पड़ने के बाद गेंद तेजी से बाहर की ओर निकली और स्टार्क के बल्ले को चकमा देते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई। गेंद की मूवमेंट इतनी शानदार थी कि स्टार्क को अपना बचाव करने का मौका ही नहीं मिला और इस तरह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की पारी का अंत हो गया।

VIDEO:

स्टार्क ने आउट होने से पहले 25 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन बनाए। उनका विकेट मुल्डर के लिए पारी का चौथा विकेट रहा। मुल्डर ने इस पारी में अपनी गेंदबाजी से लगातार दबाव बनाए रखा और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाले रखा।

मुल्डर ने पहली पारी में 27 ओवर गेंदबाजी करते हुए 68 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 3 विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों की मेहनत के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 390 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 397 गेंदों में 190 रन बनाए और टीम के स्कोर को 400 के नजदीक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 

टीमें इस मैच के लिए
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार