साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने अपने क्रिकेट बोर्ड पर जमकर गुस्सा निकाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बोर्ड छोटे इंटरनेशनल दौरे आयोजित कर रहा है। 

Advertisement

क्लासेन ने कहा कि, "साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के रूप में हम जहां हैं उसका यही नेचर है। हम अब पांच मैचों की सीरीज नहीं खेलते। कितना अच्छा होगा यदि हम शुक्रवार को जीतें, और फिर रविवार को हमारे पास एक और गेम हो, जिसमें हम दो-दो हाथ करेंगे। हमारी टेस्ट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जो मेरी नजर में हास्यास्पद है। यह निराशाजनक है, और यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि हम इन लोगों के खिलाफ और अन्य देशों के खिलाफ भी अधिक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन हम हमेशा सिर्फ दो या तीन गेम खेलने का तरीका ढूंढते हैं और यह दुखदायी है।"

साउथ अफ्रीका टीम की बात करें तो भारत ने उन्हें 13 नवंबर को 4 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मैच में 11 रन से हरा दिया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही खड़ा कर सकी। 

सीरीज का आखिरी मैच वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका को अगर सीरीज ड्रा करवानी है तो आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं भारत को सीरीज अपने नाम करनी है तो हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा। 

साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, पैट्रिक क्रूगर, डोनोवन फरेरा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबायोमजी पीटर। 

भारत का फुल स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, आवेश खान, यश दयाल। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार