29 मई। आईपीएल 2018 में अपनी फिरकी से राशिद खान ने कुल 21 विकेट चटकाने का कमाल किया। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राशिद खान दूसरे गेंदबाज बने।

Advertisement

आईपीएल के बाद राशिद खान भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दिखेंगे। ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले राशिद खान ने आईपीएल में अपने द्वारा चटकाए गए खास विकेटों के बारे में बात की है।

Advertisement

राशिद खान ने कहा कि आईपीएल में धोनी, कोहली और एबी ़डीविलियर्स का विकेट चटकाने उनके करिय़र का सबसे बेहतरीन पल रहा।

आपको बता दें कि आईपीएल में राशिद खान की गुगली पर ये तीनों दिग्गज क्लीन बोल्ड हो गए थे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर के ट्विट को लेकर राशिद खान ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

राशिद खान ने कहा कि जब सचिन ने उनके बारे में ट्विट किया था तो वो टीम बस में थे। मेरे दोस्त ने मुझे सचिन के द्विट का स्क्रिन शॉट भेजा जिसके बाद मुझे पता चला की महान सचिन ने मेरे बारे में ऐसा कहा है।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

मैं कुछ पल के लिए चौंक गया मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर में इसके बारे में क्या कहूं। हालांकि बाद में मैनें सचिन पाजी को शुक्रिया जरूर कहा।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 14 जून से बैंगलोर में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार