भारत के तेज गेंदबाज़ और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करने वाले दीपक चाहर आगामी आईपीएल सीज़न की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उससे पहले कुछ ऐसा हो गया है कि उनकी बहन मालती चाहर ने उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है।

Advertisement

दरअसल, विकिपीडिया ने दीपक चाहर की गलत उम्र दिखाकर उनकी बहन मालती को खुश होने का मौका दे दिया है। विकिपीडिया दीपक की उम्र 48 साल दिखा रहा है जबकि उनकी असली उम्र 28 साल है। दीपक का जन्म 7 अगस्त 1992 में हुआ था। विकिपीडिया की इस गलती के चलते मालती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपक और विकिपीडिया को टैग करके ट्रोल करने की कोशिश की है।

Advertisement

मालती ने विकिपीडिया की गलती का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘विकिपीडिया की बदौलत ... आखिरकार दीपक मेरे से बड़े हैं। 48 की उम्र में भी इतना फिट खिलाड़ी।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malti Chahar(Meenu)

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार